जन्मदिन पर 14 वर्षों से करा रहे अखंड रामायण पाठ
कमलनाथ जी धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन छिंदवाड़ा क्षेत्र में करा रहे हैं ओर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में 14 वर्षों से नरेंद्र महतो अखंड रामायण पाठ का आयोजन करा रहे हैं।
घर परिवार और क्षेत्र की सुख समृद्धि के लिए अखंड रामायण पाठ का अपना अलग ही महत्व है। विभिन्न अंचलों में सावन माह में अखंड रामायण पाठ का आयोजन विशेष रूप से किया जाता है।
अखंड रामायण पाठ का आयोजन वर्ष भर में कई अवसरों पर घरों मंदिरों में होता रहता है । अखंड रामायण पाठ में रामायण का संगीतमय सुंदर वाचन निरंतर 24 घंटे तक होता है और रामायण पाठ के उपरांत हवन एवं भोजन प्रसादी का भी विधान है।
बदलते परिवेश के साथ अब लोग इतने लंबे समय तक अखंड रामायण का पाठ हो पाएगा की नहीं के कारण घरों में अखंड रामायण का पाठ होता था उस में निरंतर कमी आ रही है।
लेकिन घोड़ाडोंगरी तहसील क्षेत्र के जुवाडी के किसान नरेंद्र महतो विगत 14 वर्षों से अपने घर में अखंड रामायण का पाठ अपने जन्म दिवस के अवसर पर निरंतर कर रहे हैं ।
इस आयोजन में बड़ी संख्या में आसपास के अंचलों के लोग भी शामिल होते हैं । नरेंद्र महतो बताते हैं कि यह समय ऐसा होता है कि किसान अपनी फसल की बुवाई के काम से फुर्सत हो चुके होते हैं और अब किसानों को यह चिंता रहती है कि बेहतर बारिश हो अच्छी फसल हो। जिससे किसान भी खुश रहे और क्षेत्र में खुशहाली आए ।
करीब 14 वर्ष पहले ऐसे ही समय में जब बारिश नहीं होने को लेकर लोग, क्षेत्रवासी परेशान थे। तब प्रभु से प्रार्थना के लिए अखंड रामायण पाठ का आयोजन रखा और स्थिति यह बनी कि अखंड रामायण पाठ के आयोजन के 24 घंटे के अंदर ही क्षेत्र में भरपूर बारिश हो गई और किसानों की समस्या भी दूर हो गई ।
तब से एक ऐसा नियम बना लिया है कि हर संभव प्रयास करते हैं की इस अवसर पर प्रभु से प्रार्थना के लिए अखंड रामायण का पाठ हो। जिसमें सभी किसान भी शामिल हो और क्षेत्र में अच्छी बारिश हो और अच्छी फसल हो ।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घोड़ाडोंगरी के अध्यक्ष नरेंद्र मेहतो लगातार 14 वर्ष से अखंड रामायण पाठ के आयोजन को लेकर चर्चा में हैं ।
छिंदवाड़ा क्षेत्र में कमलनाथ जी धीरेंद्र शास्त्री की कथा का आयोजन छिंदवाड़ा क्षेत्र में करा रहे हैं ओर घोड़ाडोंगरी क्षेत्र में 14 वर्षों से नरेंद्र महतो अखंड रामायण पाठ का आयोजन करा रहे हैं।







