विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना में मिलेगी स्कूटी एवं लैपटॉप

उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के 5 विद्यार्थियों को प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना में मिलेगी स्कूटी एवं लैपटॉप
घोड़ाडोंगरी।

भाजपा पार्षद नेहा दीपक उइके ने छात्रों को किया सम्मानित

माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा प्रतिभाशाली विद्यार्थी योजना के अंतर्गत लैपटॉप वितरण का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में 20 जुलाई को प्रसारित किया गया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट विद्यालय के 5 प्रतिभाशाली विद्यार्थी लैपटॉप योजना के अंतर्गत आमंत्रित किए गए। 12 वीं कृषि से कुमारी साधना, मनोज ,राजा एवं कमलेश तथा 12 वीं जीव विज्ञान से कुमारी रूपा 75% से अधिक अंक लाकर लैपटॉप योजना का हिस्सा बनी। उत्कृष्ट विद्यालय में माननीय मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण माननीय पार्षद श्रीमती नेहा दीपक उईके के आतिथ्य एवं अन्य पालक अतिथियों की उपस्थिति में

विद्यार्थियों के साथ देखा गया। श्रीमती नेहा ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के साथ-साथ शाला के सभी विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करके अधिक से अधिक संख्या में लैपटॉप प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। प्राचार्य श्री निरापुरे ने विद्यार्थियों को नियमित शाला आने और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के समान मेहनत करके संस्था का नाम ऊंचा करने के लिए प्रेरित किया। संस्था की ओर से प्राचार्य श्री निरापुरे जी ने प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 12 वीं कृषि के शिक्षक एवं मार्गदर्शक श्री जितेंद्र वागद्रे एवं श्री उमेश पटेल के परिश्रम के कारण 12 वीं कृषि के 2 विद्यार्थी स्कूटी की योजना अंतर्गत सम्मानित होंगे। प्राचार्य महोदय ने श्री वागद्रे को कठोर परिश्रम के लिए सम्मानित करते हुए प्रोत्साहित किया।