इस स्कूल के बोर्ड परीक्षा में सभी बच्चे हुए प्रथम श्रेणी में पास

नगर परिषद घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के साईं सनराइज स्कूल घोड़ाडोंगरी के सभी बच्चे बोर्ड परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं ।

विद्यालय की प्राचार्य निधि देवीप्रसाद जायसवाल ने बताया कि पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा इसी वर्ष से शासन द्वारा आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षाओं को लेकर पालकों और बच्चों में बड़ा भय भी था और एकाएक पिछले सत्र से पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा घोषित होने से प्रदेश स्तर पर विभिन्न जगहों पर लोगों द्वारा बोर्ड परीक्षा करने का विरोध भी किया गया।

शासन स्तर पर आयोजित पांचवी और आठवीं की बोर्ड परीक्षा में साई सनराइज स्कूल के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं । जिससे इस विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों और उनके पालकों में हर्ष की लहर है । बच्चों ने जहां खुशी जाहिर की है। वही पालकों ने भी इतने बेहतरीन रिजल्ट के लिए स्कूल परिवार और उनकी मेहनत के लिए खुशी व्यक्त करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया है।