9 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में रन फॉर योगा इवेंट J दिनांक -18 / 06 / 23 पंडित खुशीलाल संस्थान द्वारा 9 वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 7 दिवसीय योग अभ्यास एवं योग के प्रति जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन स्वस्थ वृत विभाग के मार्गदर्शन में किया जा रहा है | इसी के अंतर्गत दिनांक 18 जून को कोलार रोड स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में प्रातः 6 बजे से RUN FOR YOGA कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ उमेश शुक्ला , फैकल्टी

मेंबर्स एवं छात्र छात्राओ द्वारा योग के प्रति जागरूकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया साथ ही 21 जून को आयोजित होने वाले कार्यक्रम मे स्थानीय स्तर पर महाविद्यालय प्रांगण में उत्साह पूर्वक सम्मिलित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने एवं योग को जीवन मे आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया गया । डॉ राजेश मेश्राम प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष मेडिसिन विभाग ने बताया की वर्तमान परिपेक्ष्य में एवं आने वाले समय की
चुनौतियों को देखते हुए शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग के प्रति जागरूकता कार्यकमो का आयोजन किया जा रहा हैं । जिससे जनमानस में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सके ।







