घोड़ाडोंगरी। आम आदमी पार्टी के बैतूल लोकसभा प्रमुख अजय सोनी की उपस्थिति में नवनियुक्त घोड़ाडोंगरी के ब्लॉक अध्यक्षों का किया गया सम्मान।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा जो प्रदेश स्तर पर संगठन निर्माण का कार्य किया जा रहा है उसमें घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के नवनियुक्त पार्टी के सदस्य ग्राम पंचायत रातामाटी से ईश्वर मर्सकोले को ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण,घोड़ाडोंगरी शहरी/ग्रामीण क्षेत्र से ब्लॉक अध्यक्ष रामकेश कवड़े को बनाया गया जिन के सम्मान के कार्यक्रम को घोड़ाडोंगरी के राठौर मैरिज लॉन में रखा गया
Betul news : पूर्व विधायक ने की अवैध कोयला उत्खनन पर रोक लगाने की मांग
जिसमें संगठन निर्माण को मजबूती से जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए लोकसभा प्रमुख अजय सोनी जी द्वारा नवागत ब्लॉक अध्यक्षों को और तमाम साथी कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय नेतृत्व के द्वारा दी गई जानकारी से अवगत कराया गया इस दौरान दोनों नवागत ब्लॉक अध्यक्षों को पुष्प गुच्छ की माला पहनाकर सम्मानित किया गया
हम तो डूबे तुम्हें भी ले डूबेंगे की तर्ज पर एक मकान की छत दूसरे पर गिरी : देखे वीडियो
जिसमें आम आदमी पार्टी के इवेंट इंचार्ज जिला प्रभारी मनोहर पचोरिया,शिक्षा विंग के जिला सचिव सुरेश जावलकर,पार्टी के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता शंकर पेंदाम,ललित कुमार देशमुख, धर्मराज नागले,संजय राठौर, ग्रामीण सारणी ब्लॉक अध्यक्ष कृष्णा मर्सकोले,सीमा मर्सकोले, रामरतन धुर्वे एवं कई साथी कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यातायात नियमों का उलंघन करने वाले चालकों के विरूद्ध की गई चालानी कार्यवाही







