बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आज 23 अंक की मामूली बढ़त से 59 हजार 655 के स्‍तर पर बंद हुआ

बम्‍बई शेयर बाजार का सेंसेक्‍स आज 23 अंक की मामूली बढत से 59 हजार 655 के स्‍तर पर बंद हुआ। नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज का निफ्टी लगभग पूर्व स्‍तर 17 हजार 624 के स्‍तर पर बरकरार रहा।

अंतर बैंकिंग मुद्रा बाजार में डालर के मुकाबले रूपया आज छह पैसे की मजबूती से 82 रूपये नौ पैसे प्रति डालर के स्‍तर पर दर्ज हुआ।

दिल्‍ली सर्राफा बाजार में आज सोना स्‍टेण्‍डर्ड 430 रूपये की गिरावट से 60 हजार 550 रूपये प्रति दस ग्राम के स्‍तर पर बंद हुआ। चांदी भी 670 रूपये के नुकसान से 75 हजार 80 रूपये प्रति किलोग्राम के स्‍तर पर दर्ज हुई।