अंबेडकर जयंती पर विशाल शोभायात्रा : युवक युवतियों महिलाये झूम कर नाचे – नगर में जगह-जगह किया स्वागत : देखे वीडियो
अंबेडकर जयंती के अवसर के अवसर पर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। बस स्टैंड से प्रारंभ हुई शोभायात्रा मालवीय लान तक निकाली गई। देखे वीडियो
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष युवा बच्चे मौजूद थे। शोभा यात्रा का नगर वासियों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए नगर वासियों ने शीतल पैय से और पुष्प वर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया।

शोभायात्रा में ढोल बाजे की गूंज पर शोभायात्रा में शामिल लोग लोगों ने आकर्षक डांस किया । अंबेडकर जयंती का मुख्य समारोह मालवीय लान में आयोजित हुआ। जो रात 8 बजे तक चलता रहा। अंबेडकर जयंती के इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में घोड़ाडोंगरी नगर के अलावा आसपास के अंचलों के लोग भी मौजूद थे ।








