मुख्यमंत्री जन सेवा मित्रो की जनपद में आयोजित हुई बैठक – दिया प्रशिक्षण

मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों की जनपद कार्यालय घोड़ाडोंगरी के सभाकक्ष में आज बैठक आयोजित की गई बैठक में जनपद सीईओ सुरेश इंदौर कर और विकासखंड समन्वयक छोटू सिंह उईके ने जनसेवा मित्रों को मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के बारे में जानकारी दी जनसेवा मित्रों को प्रशिक्षण दिया गया शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में गांव में जाकर लोगों को शासन की योजनाओं के बारे में बतला ने और योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित करने के बारे में बतलाया गया।

मुख्यमंत्री_लाडली_बहना_योजना अंतर्गत जनपद पंचायत प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता करते हुए
जनपद पंचायत CEO श्री सुरेश इंदौरकर ने कहा कि मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों एवं उनकी टीम के माध्यम से फार्म भरने का कार्य किया जा रहा है। लोक सेवा केन्द्रों के साथ ही फार्म भरने के लिए आयोजित शिविरो के माध्यम से ई-केवायसी का कार्य भी जारी है। विभिन्न संस्थाओं एवं समूहों से जुडे प्रतिनिधि तथा जनसेवा मित्र एवं वॉलेटियर्स अपने-अपने कार्यक्षेत्र में हितग्राही महिलाओं का ई-केवायसी कराये जाने, बैंक खातो को डीबीटी इंनेबल्ड कराने में सहयोग प्रदान करें तथा योजना के तहत फार्म भरने की प्रक्रिया में अपना सहयोग दें।

प्रशिक्षण में मुस्कान अग्रवाल, काजल गुप्ता, प्रिया बरपेटे, रागिनी यादव, मनिषा परते, माधुरी मवासे, संतोष उइके, रविंद्र कुशवाह, कैलाश यादव, आकाश साहू, प्रकाश बेले, पंकज धुर्वे घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के सभी जन सेवा मित्र उपस्थित थे

संविदा कर्मियों के भरोसे घोड़ाडोंगरी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना – नोडल अधिकारी तक शिविर से मिले गायब देखे – वीडियो