रानीपुर पहुंचे मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष

प्रकाश सराठे

मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने देखा रानीपुर का पुलिस म्यूजियम की एसपी के कार्यों की सराहना

रानीपुर। जिले में मामलों की जनसुनवाई करने के लिए आए राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष मनोहर ममतानी एवं सदस्य राजीव कुमार टंडन ने बुधवार को रानीपुर स्थित पुलिस म्यूजियम देखने के लिए पहुंचे मानव अधिकार आयोग अध्यक्ष ने रानीपुर चौकी का निरीक्षण कर लिखी गई टीम को रोचकता से पड़ा पुलिस म्यूजियम रानीपुर द्वारा जिले के क्रांतिकारी इतिहास को जाना गया राज्य मानव अधिकार आयोग द्वारा आईएस ओ थाना रानीपुर का भी भ्रमण किया

थाने के एएसआई भरत नाथ अंग्रेज के जमाने में उपयोग होने वाले वाद्य यंत्र से लेकर उस समय में पहने जाने वाली वर्दियां की भी जानकारी दी साथ ही सरदार विष्णु सिंह द्वारा किए गए हमले एवं उस समय में उपयोग होने वाले रेलवे स्टेशन रेस्ट हाउस की भी जानकारी दी एवं f.i.r. एवं उस जमाने में मामला किस प्रकार पंजीबद्ध किया जाता था उस पर भी विस्तार से जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हें इतिहास से जुड़ी सारी जानकारी उपलब्ध कराई गई साथ ही बताया गया कि अंग्रेज के जमाने में रानीपुर थाने को लाल थाने के नाम से जाना जाता था

इस मौके पर थाना प्रभारी अपाला सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थी इस दौरान आयोग अध्यक्ष ने एसपी सिमाला प्रसाद के अथक प्रयासों से निर्मित राज्य के प्रथम पुलिस म्यूजियम की तारीफ की