सारणी के रिजवी जी की पोती ने किया टॉप

सभी विषयों में ए वन ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है

बैतूल जिले के सारणी निवासी शऊर रिजवी की पोती अलवीना रिजवी ने सेंट फ्रांसिस स्कूल सारणी में आठवीं की परीक्षा में टॉप किया है ।

मिली जानकारी के मुताबिक राशिद रिजवी और बुशरा रिजवी की बेटी अलविना ने सभी विषयों में ए वन ग्रेड के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है और परीक्षा में 97. 21 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में टॉप किया है।

अलविना की इस उपलब्धि से विद्यालय के स्टाफ, परिजनों एवं उसके मित्रों में हर्ष की लहर है। सभी ने अलविना के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.