मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अंतर्गत समग्र ईकेवाईसी एवं डीबीटी लिंक कराने हेतु घोड़ाडोंगरी क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए जा रहे हैं जिसके लिए एसडीएम शाहपुर द्वारा आदेश जारी कर निर्धारित दिनांक में शिविर आयोजित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों अधिकारियों सहायकों की नियुक्ति की गई है ग्राम पंचायतों को निर्देशित किया गया है कि 1 दिन पूर्व मुनादी कराएं और ग्रामीणों को सूचना दें
साथ ही शत-प्रतिशत महिला हितग्राहियों के लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश दिए गए हैं जिससे ग्रामीणों को पर्याप्त जानकारी हो और वह गांव में ही ईकेवाईसी और आधार लिंक जैसी सुविधा उन्हें उपलब्ध हो इस कार्य के लिए किसी भी व्यक्ति द्वारा राशि लेने की पर कड़ी कार्यवाही के निर्देश भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिए हैं यह सुविधा शासन स्तर से महिलाओं को निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है
लोगों को ग्रामीण स्तर पर उनके अपने गांव में यह सुविधा उपलब्ध कराई गई है वही सारणी नगर पालिका के सीएमओ ने बताया कि प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर सारणी नगर पालिका क्षेत्र में यह सुविधा महिलाओं को देने के लिए शिविर लगाए गए हैं जाने घोड़ाडोंगरी विकासखंड के किस ग्राम पंचायत में किस तारीख को शिविर आयोजित किए गए हैं।








