चोपना मंडल के पहले दिन शिवसागर, कटासुर, गोल्हईबुजुर्ग, तवाकाटी, टेमरूमाल, टेमरूरैयत, मालवर, विष्णुपुर, बाटकीडोल, में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन

*चोपना मंडल में उत्साह और उमंग के साथ विकास यात्रा का 25 फरवरी को आगाज़ के साथ साथ 1 मार्च को समापन – नागरिकों ने किया स्वागत*
*चोपना मंडल मे विकास यात्रा दिनांक 1 मार्च को पदांत्य – करोड़ो के विकास कार्यों का हुआ भूमिपूजन।*
*मध्यप्रदेश में संत रविदास जयंती से विकास यात्रा आरम्भ हुआ, यात्रा का उद्देश प्रत्येक गांव प्रत्येक बूथ तक पहुंचना है।

सिंगापुर में श्रीराम कथा : घोड़ाडोंगरी के श्रद्धालु भी शामिल – नेत्रहीन पदमविभूषण से सम्मानित चित्रकूट के कथाव्यास

आम जन के सामने आ रही समस्याओ का निदान करना, सरकार ने हर जरूरतमंद के करीब तक पहुंचने के लिए विकास यात्रा का शुभारंभ किया।*
*चोपना मंडल में दिनांक 25 फरवरी से विकास यात्रा का शुभारंभ हुआ, यहां विकास यात्रा प्रत्येक गांव गांव तथा प्रत्येक बूथों में पहुंची विकास यात्रा दिनांक 1मार्च तक अनवरत जारी रही। विकास यात्रा के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं और विकास कार्य की जानकारी दी है। भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने नागरिकों को जागरूक किया कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेवे। वहीं दूसरी ओर विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों में हितग्राहियों को हित लाभ का वितरण भी किया गया। यात्रा मार्ग के क्षेत्र में प्रति दिन विकास कार्यों की सौगात भी दी गई। चोपना मंडल के पहले दिन शिवसागर, कटासुर, गोल्हईबुजुर्ग, तवाकाटी, टेमरूमाल, टेमरूरैयत, मालवर, विष्णुपुर, बाटकीडोल, में लाखों रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सैकड़ों हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।*

घोड़ाडोंगरी विधानसभा में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड रामजीलाल उइके का रहा

*विकास यात्रा का शुभारंभ मंडल चोपना के ग्राम शिवसागर से यह यात्रा विभिन्न गांवों से हों कर राजेगांव में समापन हुआ। अनेक जगह सभाओं का आयोजन भी किया गया। इसी तरह घोड़ाडोंगरी विधानसभा के पूर्व सांसदीय सचिव – श्री रामजीलाल उईके,

एसपी सिमाला प्रसाद ने जिले में अपराध नियंत्रण के लिए सामाजिक संस्थाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया

पूर्व विधायक – मंगल सिंह धुर्वे, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य – श्रीमति गंगा सज्जन सिंह उईके, विधानसभा विस्तारक – महेंद्र नामदेव, जनजातिय मोर्चा प्रदेश मंत्री – दीपक उईके, जिला जनपद सदस्य कहनावाडी – नरेंद्र उईके, जिला उपाध्यक्ष – श्री राजेन्द्र मालवीय, चोपना मंडल अध्यक्ष श्री विजय पाल, चोपना मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, जिला महामंत्री अ ज ज मोर्चा – राधे श्याम उईके, मंडल महामंत्री – सुरेश सेन, अरविन्द धुर्वे, जनपद सदस्य – प्रदीप विश्वास, युवा मोर्चा अध्यक्ष – दिनेश सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष श्री केऊलाल यादव, अजज मोर्चा अध्यक्ष श्री भैयालाल धुर्वे, अज मोर्चा अध्यक्ष श्री दिनेश भज्रवाल,

कांग्रेसी लोग विकास कार्यों की अर्थी निकालकर आडंबर और टीआरपी के लिए मुंडन करा रहे : रंजीत सिंह

जिला कार्यसमिति सदस्य – चैतन्य राय, अंत्योदय समिति मंडल अध्यक्ष – अशिम हालदार, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री संतोष बैन जी, डॉ. सहदेव राय जी, रंजीत मंडल जी, युवा मोर्चा के जिला मंत्री – सागर मिश्रा जी, डॉ. सुशांत मंडल, विक्रम विश्वास, जितेन्द्र मंडल, तपन मंडल, उत्तम पांडे, रामजी लविस्कार, रंगलाल ऊईके सहित अन्य जनप्रतिनिधियो एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने विकास यात्रा में भागीदारी दी। यात्राओं का जगह – जगह ढोल – ताशो से भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान आयोजित सभाओं में हितग्राहियों को मुख्यमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री स्वामित्व योजना, मुख्यमंत्री भुधिकार योजना, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, आयुष्मान योजना के अंतर्गत लाभान्वित किया गया तथा प्रमाण पत्र बनाकर विशेष रूप से वितरण किया गया, जिससे हितग्राही बेहद खुश दिखाई दिए।*

जनपद घोड़ाडोंगरी की आमडोह पंचायत की कार्यशैली पर महिलाओं ने उठाये सवाल