भारतीय सेना में देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर वापस आ रहे सारनी निवासी तारकेश्वर सोनारे का घोड़ाडोंगरी के युवाओं ने भव्य स्वागत किया
घोड़ाडोंगरी। उन्नीस वर्ष भारतीय सेना में देश की सेवा कर सेवानिवृत्त होकर वापस आ रहे सारनी निवासी तारकेश्वर सोनारे का घोड़ाडोंगरी के युवाओं ने भव्य स्वागत किया, जानकारी देते हुए उनके भाई राकेश सोनारे ने बताया कि तारकेश्वर सोनारे एक मार्च को दोपहर देढ़ बजें घोड़ाडोंगरी रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे, वहां से वे घोड़ाडोंगरी स्थित शहीद स्मारक जाएंगे और दोपहर करीब तीन बजे सारनी के जय स्तंभ चौक पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे शॉपिंग सेंटर सारनी में मौजूद डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और फिर सारनी के वार्ड क्रमांक 05 स्थित छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे एवं वहीं शिवाजी ग्राउंड में भव्य स्वागत समारोह का समापन किया जाएगा। सैनिक का स्वागत करने वालो में नगर घोड़ाडोंगरी के भाजपा उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे, महामंत्री मुकेश गायकवाड, वासु प्रधान उपाध्यक्ष संजय पवार पुजेश मालवीय ,जनजाति युवा नेता प्रशांत उइके, बडू ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे
जाने कब से कहा भरायेंगे मुख्यमंत्री लाड़ली बहना’ योजना के फार्म







