वीडियो : आदिवासी लोक नृत्य ने बांधा समा
पेरा ईगल्स गोटुल तत्वज्ञान संस्था घोड़ाडोंगरी के संचालक संतोष उइके (पूर्व सैनिक)के निर्देशन में तैयार आदिवासी लोक नृत्य ने बांधा समा ।रानीपुर।। जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जुवाडी मैं सामूहिक कन्या विवाह का सफल आयोजन ग्राम पंचायत जुवाडी के तत्वाधान में आयोजित किया गया इसमें आदिवासी रीति नीति एवं गायत्री परिवार के माध्यम से आदिवासी एवं अन्य समुदाय के लोगों का विवाह संपन्न कराया गया कार्यक्रम में भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गण मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम के समापन पर आदिवासी पैरा ईगल गोटूल के तत्वज्ञान में संस्था घोड़ाडोंगरी के संचालक संतोष उईके पूर्व सैनिक के निर्देशन में आदिवासी लोकनृत्य आयोजित किया गया आदिवासी समुदाय का मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा दूल्हा दुल्हन से सुसज्जित पूरा मंडप आदिवासी लोक नृत्य पर थिरकते हुए नजर आया जो कि मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा कार्यक्रम को सफल बनाने में जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो मंडल अध्यक्ष राजेश महतो व ग्राम जुवाडी पंचायत के सरपंच मनोज धुर्वे राजेश यादव शहीद घोड़ाडोंगरी जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली सारी पंचायतों के सरपंच उप सरपंच व सचिव ब्लॉक मुख्य रूप से उपस्थित थे







