सीएम राइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव संपन्न । शाला की वार्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार
सीएम राइज विद्यालय में वार्षिकोत्सव संपन्न । शाला की वार्षिक गतिविधियों में भाग लेने वाली छात्राओं को मिला प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार
(जूनियर छात्राओं ने सीनियर कक्षा 12वी की छात्राओं को दी विदाई)
घोड़ाडोंगरी । सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सोमवार वार्षिक उत्सव संपन्न हुआ जंहा छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में शानदार प्रस्तुतिया दी । वही शाला स्तर पर वार्षिक कार्यक्रमों में नाटक, मंचन, लेखन ,भाषण प्रतियोगिता खेलकूद सिलाई ,मेहंदी, रंगोली ,ब्यूटी बेल्नेश, एवं जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल छात्राओं को प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया । वही सीएम राइज विद्यालय के अधिनस्थ प्रधान पाठक एवं शिक्षकों को शाला संचालन, अध्यापन कार्य एवं वार्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को भी प्राचार्य श्री विवेक तिवारी द्वारा प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया ।
गत वर्ष कक्षा 12वीं में मेरिट आने वाली कन्या स्कूल की छात्रा कुमारी कविता दशरथ उइके ग्राम पिपरीढाणा को भी प्राचार्य महोदय द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया ।वहीं कक्षा 11वीं की जूनियर छात्राओं ने अपनी सीनियर कक्षा 12 की छात्राओं के लिए विदाई समारोह आयोजित किया । सीनियर कक्षा 12 वी की छात्राओं ने कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में अपने इन 4 वर्षों मैं बिताए पलों व अनुशासन को साझा किए । शाला परिवार द्वारा सभी छात्राओं को स्वल्पाहार भी दिया गया । सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने अपने उद्बोधन में सभी छात्राओं को शाला की वार्षिक गतिविधियों में भाग लेकर उत्कृष्ट कार्य करने पर बधाइयां प्रेषित की वही वार्षिक परीक्षा को लेकर भी उन्होंने सभी छात्राओं को अच्छी पढ़ाई कर अपना, अपने परिवार व स्कूल का नाम रोशन करने की बात कही । गौरतलब हो कि सीएम राइज विद्यालय में टाइम लिमिट कार्यक्रम में छात्राऐ खुद ही मंचीय व्यवस्था का बखूबी निर्वहन करती है वहीं मंच संचालन छात्रा कु.सुब्रा टेम्रवाल द्वारा किया गया । कार्यक्रम में सीएम राइज विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ,प्रधान पाठक श्री विक्रांत गावंडे ,मॉडल स्कूल से जी.पी. डेहरिया, पीयूष वर्मा, बीएल धुर्वे, गिरधारी टेम्रवाल, मनोहर नामदेव ,दिनेश इवने सहित शिक्षक ,शिक्षिकाएं उपस्थित रही ।







