प्रतियोगी मंडलियों का सम्मान करने से बढ़ता है उनका मनोबल : नरेंद्र महतो

।रामसत्ता प्रतियोगिता में जिले सहित अन्य जिलों की मंडलियों ने दी एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति रानीपुर।।प्रति वर्षाअनुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर भोपाली मेले में रामसत्ता प्रतियोगिता का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें जिले सहित अन्य दूसरे जिलों की 1 दर्जन से अधिक मंडलियों ने भाग लेकर एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत किए कार्यक्रम का शुभारंभ शिव भक्त सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें मुख्य रूप से घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो व जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका भगवानदास सीनोटिया श्रीमती प्रमिला मूलचंद वर्मा सरपंच झुकमां दलप सिंह तुम राम शम्मी मनतू सलाम मुख्य रूप से उपस्थित थी कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छाया चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का आयोजन विधिवत शुभारंभ किया गया गौरतलब है कि रामसत्ता प्रतियोगिता महाशिवरात्रि के दिन प्रारंभ होकर दूसरे दिन उसका समापन किया जाता है इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने कहा की प्रतियोगी मंडलियों का सम्मान करने से उनका मनोबल बढ़ता है उससे वह बेहतर से बेहतर आने वाले समय में बढ़िया प्रस्तुति पेश करते हैं रानीपुर क्षेत्र के जनपद सदस्य श्रीमती मोनिका डॉक्टर भगवान दास सिनोटीया ने कहा कि ग्राम कुही जो कि कई वर्षों से रामसत्ता का आयोजन करते आ रहा है इससे हमारी धार्मिक संस्कृति का संचार आने वाली पीढ़ियों में भी होता जा रहा है ,इसके लिए धन्यवाद दिया साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे। समिति के उपाध्यक्ष शिवचरण झल्लारे ने कहा कि रामसत्ता प्रतियोगिता सन 1985 से भोपाली मेले में संचालित की जा रही है और आगे तक जाएगी इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली पथरोटा वा द्वितीय आने वाली डोडा वाणी भजन मंडल इनाम स्वरूप राशि भेंट की इस मौके पर रानीपुर मंडल अध्यक्ष शिवनाथ यादव समिति के कोसाअध्यक्ष शिवरतन झल्लारे कमलेश झल्लारे पूर्व जनपद सदस्य कमलेश टेलर सरपंच बारेलाल वटी सरपंच राजकुमार नर्रे झुकमा दलप सिंह तुम राम शम्मी मनतू सलाम धनराज सिनोटिया अनिल चौरे अनिल सिनॉटीया हरी झल्लारे फद्दी सिनोटिया सहित रामसत्ता प्रतियोगिता समिति के सारे सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे