शिव बरात का आसिफ जकी ने अपने साथीओं के साथ किया स्वागत

 

भोपाल। अशोका गार्डन चौराहा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के प्रदेश महामंत्री श्री आसीफ जैकी ने अपने मुस्लिम भाईयों की ओर से हिन्दू मुस्लिम कौमी एकता का पैगाम देते हुए। शिव बारात का भव्य स्वागत किया गया। चल समारोह शिव बारात में स्वागत कार्यक्रम में मध्यप्रदेश कांग्रेस किसान संगठन के प्रदेश प्रवक्ता श्री महेश नंदमेहर जी, अनुसूचित जाति जनजाति उत्थान महासंघ के प्रदेश महामंत्री श्री अशोक चिंतामण जी एवं अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के अध्यक्ष श्री मूलचन्द मेधोनिया शिवरात्रि के पर्व पर स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुये।
कांग्रेस नेता श्री असीफ जकी ने स्वागत मंच से शिव बरातियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत अभिनन्दन किया। स्वागत-सत्कार के अवसर पर श्री आदिल सिद्दीकी, श्री सोनू सरदार, श्री असरफ भाई कांग्रेस नेता, इत्यादि सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंच कर शिव बारात का स्वागत किया।