टेंट लगा रह गया ग्रामीण इंतजार करते रह गए ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे अधिकारी

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी ग्राम पंचायत पांढरा में कल 8 फरवरी को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था। जिसके लिए बकायदा टेंट लगाया गया था, ग्रामीण अपने गांव की समस्याओं को लेकर चौपाल में बैठे हुए थे, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी अधिकारी मुख्य सड़क से निकल गए लेकिन पांढरा में आयोजित ग्राम चौपाल में नहीं पहुंचे और ग्रामीणों को निराश घर लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि हमारे गांव में जो समस्याएं हैं उनकी सुनवाई नहीं हो रही है और 8 फरवरी को भी ग्रामीणों की समस्याओं के निराकरण के लिए ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया था लेकिन अधिकारियों के नहीं पहुंचने से लोगों में बड़ी निराशा है और हताशा का अनुभव कर रहे हैं।

जनपद सीईओ घोड़ाडोंगरी सुरेश कुमार इन्दोरकर
का कहना है कि समय की कमी के कारण पांढरा में ग्राम चौपाल में नहीं पहुंच पाए

Leave A Reply

Your email address will not be published.