बैतूल कलेक्टर का यह अंदाज जो ग्रामीणों के बीच छाया

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने बुधवार को जिले के घोड़ाडोंगरी विकासखंड के ग्राम जांगड़ा में ग्राम चौपाल आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समय सीमा में ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिए. कलेक्टर ग्राम की प्राथमिक शाला में भी निरीक्षण करने पहुंचे यहां उन्होंने स्कूली बच्चों से उनकी पढ़ाई एवं अन्य शैक्षणिक व्यवस्थाओं पर चर्चा की एवं स्कूल की अन्य व्यवस्थाएं भी देखीं. कलेक्टर महोदय ग्राम चौपाल में ग्रामीणों के बीच मैं बैठे और ग्रामीणों से चर्चा की उनकी समस्याओं को पूछा शासन की योजनाओं की जानकारी ली कलेक्टर अमनवीर सिंह वेस का ग्रामीणों के बीच बैठकर चर्चा करना  ग्रामीणों को इतना भाया कि लोग उनके गांव से चले जाने के बाद भी कलेक्टर साहब के बारे में चर्चा करते रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.