50 लाख तक मिलेगा लोन ,सरकार की नई योजना, जनजाति वर्ग के लिए
जनजाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार के लिए 50 लाख तक की सहायता
जनजातिजनजाति वर्ग के उत्थान और युवाओं को स्व-रोजगार के अवसर देने के लिए 50 लाख तक का ऋण देने का भगवान बिरसा मुंडा और टंटया मामा योजना में प्रावधान किया गया है। इसके लिए विशेष जागरूकता अभियान भी संचालित किया जा रहा है।
पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड के कुल 157 नए मामले सामने आए
जनजातीय युवाओं को रोजगार की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए भगवान बिरसा मुंडा और टंटया मामा के नाम से दो योजनाएं चलाई है जिसमें युवाओं को एक लाख से 50 लाख तक का ऋण मिलेगा और स्वयं के रोजगार के साथ दूसरों को भी रोजगार उपलब्ध करायेंगे।
राज्य युवा नीति के तहत गतिविधियां संपन्न
जनजाति कार्य विभाग ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा स्वरोजगार योजना में आवेदक सेवा अथवा व्यवसाय के लिए एक लाख से 25 लाख तक ऋण ले सकेगा और निर्माण इकाई हेतु राशि एक लाख से 50 लाख तक का ऋण उपलब्ध होगा। इस योजना का लाभ लेने के लिए 45 वर्ष तक के युवा को 8वीं पास होना जरूरी है। टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए 55 वर्ष तक के व्यक्ति को 10 हजार से एक लाख तक ऋण दिया जाएगा। दोनों योजना का लाभ लेने के लिए एम ऑनलाइन के स्मार्ट पोर्टल के माध्यम से आवेदन किए जा सकते है। जनजातीय विभाग कार्यालय से इस संबंधी में विस्तृत जानकारी ली जा सकती है।
अभिनेत्री तुनिशा शर्मा की आत्महत्या के सिलसिले में अभिनेता शीजान खान को गिरफ्तार कर लिया







