अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी 107 वीं जयंती
अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी 107 वीं जयंती मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल में मनाई
_________________________
भोपाल । देश की आजादी में कुर्बानी देने गोंडवाना साम्राज्य के राजमहल की धरोहर चीचली के महाराज स्वर्गीय श्री शंकर प्रताप सिंह जू देव जी के सेवादार क्रांतिकारी शूरवीर मनीराम अहिरवार जी की 107 वीं जयंती मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व डिप्टी कलेक्टर श्री महेंद्र सिंह जी के मुख्य अतिथि में भोपाल जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष श्री महेश नंदमेहर जी एवं श्री सीताशरण सूरवंशी जी प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय डाँ. अम्बेडकर विचार मंच मध्यप्रदेश के जबकि शहीद सुपौत्र व उत्तराधिकारी श्री मूलचन्द मेधोनिया जी की अध्यक्षता में जयन्ती मनाई गई।
सर्वप्रथम अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं मोमबत्ती जलाकर अतिथि व विशेष अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर प्रारंभ किया गया। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल के सचिव श्री विक्रम चौधरी जी, सरपंच उपसरपंच पंच कल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री बलवान सिंह कुशवाहा जी एवं चिंतामणी जी, जगदीश राणा जी सहित प्रमुख कांग्रेस नेता ने वीर शहीद मनीराम जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया। सभी सामाजिक और राजनैतिक नेताओं अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने की पुरजोर मांग की। भोपाल जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के श्री महेश नंदमेहर जी ने मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह जी को मध्यप्रदेश के एकमात्र अनुसूचित जाति के वीर शहीद मनीराम जी अहिरवार को शहीद दर्जा दिलाने के लिये मांग उठाते हुए एक मांग पत्र जो कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ अनुसूचित जाति के लोगों और शहीद परिवार जनों की मांग पत्र श्री सिंह जी को सौंपा। श्री सिंह जी मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल वचन पत्र 2023 में सुझाव और प्रमुख मुद्दों को शामिल कराने हेतु सदस्य है। जो कि माननीय श्री कमलनाथ जी को सामाजिक लोगों के प्रस्ताव व सुझाव देकर कांग्रेस वचन पत्र 2023 में नाम शामिल कराने देगें ।जिन्हें यह मांग दी गई।
अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी की जयंती पर सभी लोग द्वारा अपने उद्बोधन में शहीद मनीराम जी अहिरवार की शहादत को याद करते हुए राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिलाने की आवाज़ उठाई।
अध्यक्षता कर रहे शहीद सुपौत्र एवं उत्तराधिकारी श्री मूलचन्द मेधोनिया जी ने अपने पूज्य दादा जी अमर क्रांतिकारी वीर सपूत मनीराम अहिरवार जी का संघर्ष और महात्मा गांधी जी के आवाहन व नेतृत्व अंग्रेजों भारत छोड़ो आन्दोलन वीर मनीराम अहिरवार जी की कुर्बानी का इतिहास का विस्तार से जानकारी दी और बताया कि हमारा परिवार चीचली राजा श्री शंकर प्रताप सिंह जू देव के राजमहल की धरोहर के लिए ही सेवारत था। चीचली राजा ने ही हमारे परिवार को बसाया था। उनकी सेवादारी करते हुए ही मेरे दादा जी ने शहादत दी थी। जिनकी सेवादारी से हमें रहने हेतु एक एकड़ आवास के लिए भूमि दी थी, इसके कुछ अंश भूमि में हमारा परिवार आज रह रहा है। शेष भूमि पर अन्य लोगों का निवास है। आगे मूलचन्द मेधोनिया जी ने बताया कि चीचली राजा महान दानी थे। जब वह वीर मनीराम अहिरवार जी की अपने महल के लिए और गोंड धरोहर व उनकी संस्कृति बचाने के लिए संघर्ष करने की बात सुनी और चीचली से अंग्रेजी सेना को लहू-लुहान कर खदेड़ने की खुशी में चीचली राजा साहब ने अमर शहीद वीर मनीराम अहिरवार जी के परिवार को बीस एकड़ जमीन /भूदान की राजमहल से घोषणा की थी। चीचली राजा हमारे परिवार को भूमि दान देने बाले थे कि एक दिन अचानक उनकी तबीयत खराब हुई और उनका निधन हो गया।
देश आजाद हुआ मनीराम अहिरवार जी के युद्ध के दौरान चीचली के वीर मंशाराम जसाटी जी एवं गौरादेवी जी शहीद हुए। अनेक लोग सेनानी हुए लेकिन मनीराम जी को न सेनानियों की सूची में न ही शहीद माना मेधोनिया जी ने अनुरोध किया है कि हमारे पूज्यनीय दादा जी अमर क्रांतिकारी मनीराम अहिरवार जी को राष्ट्रीय शहीद का दर्जा दिला कर हमारी समाज को गौरवान्वित किया जाये ।







