जनपद चीचली ग्राम पंचायत बारहाबड़ा के नागरिकों ने दिया ज्ञापन
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
चीचली । गाडरवारा-बारहाबड़ा ग्राम पंचायत के कार्यों के खिलाफ कलेक्टर को सौंपा 9सूत्रीय ज्ञापन।
बारहाबड़ा जनपद पंचायत चीचली के अंतर्गत एवं गाडरवारा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाला बहुत बड़ा और पुराना गांव है इस गांव में स्वच्छता संबंधी समस्याओं को लेकर, आमजन को राशन नहीं मिलने को लेकर, प्रधानमंत्री आवास में मनमाने तरीके से स्वीकृति को लेकर,ग्राम में अराजकता का माहौल बना रहने को लेकर,नल जल योजना,पंचायत कर्मियों की अनुयमितताओ को लेकर,ग्राम में शमसान घाट की कमी,शासकीय भूमि पर अवैध कब्जों सहित,गांव में विभिन्न तरह के होने वाले अनियमितताओं के खिलाफ ग्राम के नागरिकों ने आज कलेक्टर नरसिंहपुर के नाम कलेक्ट्रेट में जाकर ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने बताया कि किस तरह से ग्राम में कार्यों में अनियमितताएं हैं उक्त समय पर ग्राम के दिव्यांग,बुजुर्ग,महिला, युवा,युवती और तमाम तरह के लोग उपस्थित हुए और सभी ने अपनी जायज बातों को लेकर आवेदन दिया लगातार इस तरह की शिकायत आवेदनों के बावजूद भी अगर लोगों के कार्यों को अनसुना किया जा रहा है तो कहीं ना कहीं है बड़े स्तर पर हीलाहवाली मानी जाएगी नागरिकों ने एकजुट होकर जिस तरह से ग्राम में अच्छे कार्य करने के लिए बात रखी है निश्चित ही शासन प्रशासन और जिम्मेदार लोगों को इस तरफ ध्यान दिया जाना चाहिए।







