*संतोष जैन को मिलेगा राष्ट्र स्तरीय ग़ज़ल सम्मान , ‘नूर’
साहित्य को समर्पित जबलपुर की राष्ट्रीय साहित्यिक संस्था *कादम्बरी* ने अपने 2022 के साहित्यकार सम्मानों की घोषणा कर दी है । संस्था ने इस बार का पन्नालाल श्रीवास्तव ‘नूर’
सम्मान हेतु ग़ज़ल संग्रह ‘ संतोष जैन की लोकप्रिय ग़ज़लें ‘ के मूल्यांकन आधार पर सर्वसम्मति से अपने सतपुड़ा अंचल के प्रसिद्ध ग़ज़लगो शायर संतोष जैन का नाम तय कर लिया है ।
यह सम्मान समारोह आगामी 13 नवम्बर को जबलपुर के विख्यात शहीद स्मारक सभागार में सम्पन्न होगा ।







