यजमान ने पंडित का कान काटा

इंदौर से अजीबोगरीब मामला सामने आया है। निवासी राधेश्याम के बेटे की शादी काफी सालों से नहीं हो रही थी। ऐसे में उनको कई लोगों ने राजस्थान के पुजारी अरुण शर्मा के बारे में जानकारी दी। साथ ही बताया कि यदि अरुण शर्मा घर में आकर हवन-पूजन कर देंगे तो बेटे की शादी जल्दी हो जाएगी। लेकिन जहां गुस्से में आए व्यक्ति ने एक पुजारी का कान काट दिया। जिसके बाद पुजारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

कोटा राजस्थान के रहने वाले 60 वर्षीय पंडित कुंजबिहारी शर्मा को 29 सितंबर को इंदौर के स्कीम नबंर 71 में रहने वाले लक्ष्मीकांत शर्मा ने सत्यनारायण भगवान की कथा कराने के लिए बुलाया था। पंडित कुंजबिहारी शर्मा ने बताया कि इंदौर के यजमान के बेटे अरुण की शादी नहीं हो रही थी। उसी की पूजा और सत्यनारायण भगवान की कथा के लिए मैं आया था। आयोजन में शाम होने पर मुझे उन्होंने घर पर ठहरने का आग्रह किया था। रातभर में बढ़िया सेवा की, भोजन कराया

सुबह यजमान लक्ष्मीकांत और उनका छोटा बेटा विपुल आए और अचानक मुझ पर बिगड़ने लगे। उनका कहना था कि पूजा में कोई गड़बड़ हुई है, जिससे बड़ा बेटा अरुण अजीब हरकत कर रहा है। उन्होंने पहले तो गाली-गलौज से बात की फिर हाथ उठाना शुरू कर दिया। जान से मारने की धमकी देने लगे। बड़ा बेटा अरुण भी आ गया और तीनों ने जमकर पीटा। छोटे बेटे विपुल ने दांतों से मेरा कतर दिया। मेरी चीखें सुनकर पड़ोसियों ने मुझे बचाया।

पंडित कुंजबिहारी शर्मा का कहना था कि मैं वहां से निकलकर चंदननगर थाने पहुंचा और सारी बात बताई। पुलिस ने मुझे अस्पताल पहुंचाया। मेरा आधा कान उनके घर में ही कहीं पड़ा रह गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया