ग्राम भारती महिला मंडल ने गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

ग्राम भारती महिला मंडल में प्रतिवर्ष अनुसार आज दिनांक 26 जनवरी 2023 को 74 वे गणतंत्र दिवस को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया आज के कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महोदया श्रीमती हिमानी अग्रवाल उपाध्यक्ष ग्राम भारती महिला मंडल के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया ध्वजारोहण पश्चात सभी ग्राम भारती कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी-अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को सचिव बनाया गया ग्राम भारती महिला मंडल द्वारा जिले के 300 ग्राम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड बेतूल के सहयोग से जल जीवन मिशन अंतर्गत प्रचार प्रसार एवं क्षमता वर्धन कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है संस्था कार्यकर्ताओं द्वारा उक्त कार्यक्रम की झांकी बैतूल पुलिस ग्राउंड में प्रस्तुत कर संस्था की ओर से प्रतिभागीता की

Leave A Reply

Your email address will not be published.