मध्यप्रदेश किसान सभा गाडरवारा ने की मांग धान का भुगतान जल्द हो

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_______________________
गाडरवारा।
समर्थन मूल्य पर खरीदी गई धान की खरीदी 15 जनवरी को समाप्त हो गई। खरीदी के एक सप्ताह के अंदर किसानों के खाते में राशि का भुगतान हो जाना चाहिए। लेकिन एक महीने से अधिक समय में धान बिक्री कर चुके किसानों के खातों में अभी तक राशि नहीं पहुंची है।
किसानो के सामने आर्थिक संकट है इसलिए निवेदन है तत्काल सभी किसानों के खातों में राशि का भुगतान किया जाय। मध्यप्रदेश किसान सभा गाडरवारा के अध्यक्ष श्री जगदीश पटैल ने उक्ताशय का निवेदन कलेक्टर नरसिंहपुर एवं एसडीएम मैडम को पर्सनल मेसेज द्वारा भी भुगतान करने की मांग की गई है।