संयुक्त किसान मोर्चा ने सेवा सहकारी समिति से मांगी जानकारी

मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
इमलिया । गाडरवारा जिला नरसिंहपुर
सेवा सहकारी समिति इमलिया पिपरिया तहसील गाडरवारा की सूचना अधिकार के तहत मांगी जानकारी
संयुक्त किसान मोर्चा नरसिंहपुर SKM द्धारा 26नवंबर 2022को भोपाल राजभवन मार्च अभियान के तहत स्वतंत्र किसान संगठन के नेता बृजमोहन कौरव एवं किसान सभा के अध्य्क्ष जगदीश पटेल द्धारा गांव गांव भ्रमण जारी है, इस दौरान सेवा सहकारी समिति इमलिया पिपरिया में भारी अनियमित्तताओ की शिकायते मिली, किसानों को खाद नहीं मिल रहा, एक सप्ताह पूर्व के काटे गए परमिट का किसानों को खाद नहीं मिल रहा है जबकि हस्ताक्षर खाद प्राप्ति पर करा लिए हैं। 13एकड़ की ऋण पुस्तिका पर केवल 4000का खाद दिया है जबकि लिमिट आप सभी जानते हैं।
समिति प्रबंधक के दर्शन नहीं होते कर्मचारियों का कहना है जितना आदेश है उतना हम कर पायेंगे।
समिति प्रबंधक से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया फोन रिसीव नहीं किया। किसान खाद न मिलने से चिंतित हैं।
मोर्चा के किसान नरेश कौरव ने सूचना अधिकार के तहत सोसायटी की बिंदुबार जानकारी समिति से 10रु शुल्क जमा के साथ मांगी है, प्रबंधक ने सूचना अधिकार के तहत न आने का हवाला दिया है, मांगी जाने वाली जानकारी आवेदन की पावती दी गई है, किसी भी तरह जानकारी किसानों को मिले यह किसान मोर्चा मांग करता है।
1 जून से अभी तक खाद के काटे गए परमिट की जानकारी।
2PDS राशन वितरण के दिन खाद वितरण नहीं करने के नियम की जानकारी।
3 समिति इमलिया में खाद किस वाहन से कब कितना लाए, एवं इमलिया पिपरिया में कितनी जगह स्टॉक होकर वितरण होता है।
4प्रति एकड़ खाद लिमिट की जानकारी।
5 कार्यालय खुलने बंद होने का समय, खाद वितरण के दिन कोन से निर्धारित है।
6 खाद का स्टॉक कितनी जगह होता है।
7 परमिट कहां कटते हैं, वितरण कहां होता है।
8 कुल खातेदारों की सूची, कितनी जमीन, कर्ज लिमिट नगद एवं वस्तु रूप में कितनी।
9 वर्तमान में कट चुके परमिट में कितने किसानों को खाद नहीं मिला।
10 किसानों की खाद की पचासों हजार की लिमिट होते हुए उनके द्वारा पूरा खाद चाहने पर भी तीन से पांच हज़ार तक के ही परमिट काटे गए ऐसा क्यों।