सलकनपुर मन्दिर में चोरी – नोटों से भरे बोरे चोरी

सलकनपुर देवी धाम से नोटों से भरे बोरे चोरी मामले का खुलासा कर दिया है। दो बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं नोटों से भरी दो बोरियां जंगल से मिली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

जानकारी के अनुसार 15 नवंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि सलकनपुर विजयासन देवीधाम मंदिर में चोरी हो गई। देवीधाम से अज्ञात बदमाश नोटों से भरे छह बोरे साथ ले गए मंदिर के स्ट्रॉन्ग रूम से 6 बोरियों में भरकर करीब 10 लाख रुपये ले गए थे। 2 बोरी रोप-वे के पास छोड़ गए थे।
सलकनपुर के रहने वाले राहुल पिता सुभाष राठौर के घर कुछ बाहरी लोग आए थे। पुलिस ने राहुल से पूछताछ की। उसने बताया कि घटना दिनांक की पूर्व रात्रि होशंगाबाद के अनिल पिता मदनलाल खरे और शुभम पिता मोहन कटारिया आए थे।दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उन्होंने सब कबूल कर दिया। उनकी निशानदेही पर जंगल से दो नोटों से भरी बोरियां और घटना में प्रयुक्त लोहे की टॉमी तथा लोहे काटने की आरी को जब्त किया गया। लापरवाही बरतने पर सीहोर एसपी मयंक अवस्थी ने पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। सीहोर एसपी ने जिन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया है, उनमें 18वीं वाहिनी कंपनी विशेष सशस्त्र बल में पदस्थ प्रधान आरक्षक लाल सिंह, आरक्षक आलोक सिंह भदोरिया, गौरव गुर्जर, श्याम सिंह मरकाम एवं पुष्पराज शर्मा

गृह मंत्री Dr. Narottam Mishra ने बताया कि सलकनपुर मंदिर में चोरी के मामले में 5 गार्ड निलंबित कर दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही अपराधी पुलिस गिरफ्त में होंगे।