स्वत्रंतता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के नायक बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप मे मनाया
आज दिनांक 15/11/2022 को शासकीय महाविद्यालय नसरूल्लागंज मे म. प्र.शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार स्वत्रंतता संग्राम सेनानी और आदिवासी समाज के नायक बिरसा मुंडा के जन्म दिवस को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप मे मनाया गया, इस अवसर पर सरस्वती पूजन के पश्चात बिरसा मुंडा के छायाचित्र पर माल्यार्पण महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री डी.एस. पवार द्भारा किया गया ,उन्होंने अपने उदबोदन मे बिरसा मुंडा के जीवन पर विस्तार- -पूर्वक प्रकाश डालते हुये आजादी के लड़ाई मे उनके योगदान से छात्र/छात्राओ को अवगत कराया, इस कार्यक्रम मे महाविद्यालय की छात्रा कु.निधी पवार ने बिरसा मुंडा पर अपने विचार रखे, इस अवसर पर भाषण, आलेख एंव पोस्टर प्रतियोगिता भी आयोजित की गई जिसमे महाविद्यालय के काफी छात्र/छात्राओ ने भाग लिया , बिरसा मुंडा पर केन्द्रित एक आदिवासी समूह नृत्य भी छात्राओ द्वारा प्रस्तुत किया गया, कार्यक्रम का संचालन डां.विश्वनाथ कुबडे़ ने किया, इस कार्यक्रम मे समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा.







