गोविंद भायल को नियुक्त किया विधानसभा समन्वयक
जबेरा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद भायल को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के भूपेंद्र गुप्ता अध्यक्ष गांधी चौपाल कार्यक्रम प्रभारी ने विधानसभा समन्वयक नियुक्त किया है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री कमलनाथ जी ( पूर्व मुख्यमंत्री ) के निर्देशानुसार 2 अक्टूबर , 2022 से 30 जनवरी 2023 तक चलने वाली गांधी चौपाल हेतु गोविंद भायल को विधानसभा क्षेत्र – जेबरा 56 जिला दमोह का समन्वयक नियुक्त किया गया है । गांधी चौपाल कार्यक्रम का सतत आयोजन कर कार्यक्रम की विस्तृत रिर्पोट भी प्रदेश में भेजेंगे ।
वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद भायल को विधानसभा समन्वयक नियुक्त करने से विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों में हर्ष व्याप्त है प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का वे बखूबी निर्वहन कर सकते हैं श्री गोविंद भायल को मिली इस जिम्मेदारी से कांग्रेसियों में खुशी है और विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने श्री गोविंद भायल को बधाई दी है। जबेरा विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेसी गोविंद भायल समाजसेवी के रूप में भी जाने जाते हैं जहां श्री गोविंद भायल विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आम जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहते हैं । गरीबों को न्याय दिलाना आम जनता को उनका हक दिलाना और कमजोर शोषित वर्गों की मदद करने के कारण आम जनता में उनकी छवि एक मददगार साथी के रूप में जानी जाती है । उनको मिली इस जिम्मेदारी से विधानसभा क्षेत्र के लोगों में हर्ष है।







