मुख्यमंत्री के नाम परिसंघ ने ज्ञापन दिया
मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
ग्वालियर,1 नवंबर अनुसूचित जाति जनजाति संगठनों का अखिल भारतीय परिसंघ का संभागीय सम्मेलन मानस भवन में संपन्न हुआ सम्मेलन में पारित 13 सूत्री मांगों का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम से कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ एसडीएम श्रीमती पुष्पा पुशाम को दिया,ज्ञापन में ज्ञापन में प्रदेश के
नवीन संसद भवन का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संसद भवन किया जाए, निजीकरण बंद किया जाये पुरानी पैंशन बहाल की जायें नगर निगम निगम मंडलों मैं ठेका प्रथा की जगह नियमित कर्मचारियों की भर्ती की जाए, जातिगत जनगणना की जाये,बंद किये गये एस.सी/.एस.टी आश्रम छात्रावास चालू किये जाये,
बैकलॉग निर्धारण में परिसंघ के पदाधिकारियों को शामिल किया जाए,
अजाक थाना थानों ने अनुसूचित जाति जनजाति वर्ग के कर्मचारी पदस्थ किए जाएं 2 अप्रैल 18 को अनुसूचित जाति वर्ग पर दर्ज प्रकरण विना शर्त वापस लिए जाए, सर्वोच्च न्यायालय में पदोन्नति के मामले में सरकार आरक्षण के पक्ष में मजबूती की पैरवी करें आदि मुद्दे शामिल थे ज्ञापन देने वालों में संभागीय अध्यक्ष के वी दोहरे, जिला अध्यक्ष तरुण राजोरिया, महेश रत्नाकर, नरेंद्र चौधरी, आशीष रायपुरिया, जयंतीलाल जाटव आदि पदाधिकारी शामिल थे l







