भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल, दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से प्रवेश की अंतिम तिथि

 शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी भोज अध्ययन केंद्र प्रभारी एवं मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे ने जानकारी देते हुए बताया कि शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल का अध्ययन केंद्र संचालित है, जिसमें वे समस्त व्यक्ति जो किन्हीं कारणों से नियमित शिक्षा हासिल कर पाने में असमर्थ है रहे या व्यक्तिगत अन्य कारणों से बीच में अपनी पढ़ाई छोड़ चुके ऐसे लोगों के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखने का सुनहरा अवसर है, ऐसे समस्त लोग भोपाल मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा संचालित अध्ययन केंद्रों में दूरस्थ शिक्षा के माध्यम से

प्रवेश लेकर अपना अध्ययन जारी रख सकते है, कुलसचिव भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल के पत्र अनुसार भोज मुक्त विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा संचालित समस्त अध्ययन केंद्रों में शैक्षणिक सत्र 2022- 23 में प्रवेश लेने हेतु अंतिम तिथि 15 नवंबर 2022 निश्चित की गई उपरोक्त तिथि तक प्रवेश के इच्छुक समस्त व्यक्तियों को एमपी ऑनलाइन किओस्क सेंटर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा एवं होगा तत्पश्चात अपने चुने हुए अध्ययन केंद्र में समस्त दस्तावेजों का वेरिफिकेशन करा कर आवेदन सहित समस्त दस्तावेजों की 3 प्रतियां का सेट भोज अध्ययन केंद्र प्रभारी के पास जमा करनी होगी