बिहार में एक गैस सिलेंडर विस्फोट से हुए पांच पुलिस कर्मियों सहित तीस लोग घायल

बिहार में औरंगाबाद के शाहगंज क्षेत्र में एक गैस सिलेंडर विस्फोट से हुए शॉर्ट सर्किट के कारण लगी भीषण आग से पांच पुलिस कर्मियों सहित तीस लोग घायल हो गए। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जाती है।

आग बुझाने के प्रयास में पुलिसकर्मी झुलस गए थे। घायल लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि गंभीर रूप से घायल लोगों को पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। सूत्रों का कहना कि छठ पूजा के लिए प्रसाद तैयार करने के दौरान सिलेंडर लीक हो रहा था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.