जिला कलेक्टर सिवनी को ज्ञापन सौंपा गया
महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी जिला इकाई सिवनी के तत्वाधान में महामहिम राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर सिवनी को ज्ञापन सौंपा गया महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक डॉ सतीश नाग जी के नेतृत्व में यह ज्ञापन मुख्य रूप से बैतूल जिला के जिला अध्यक्ष श्री महेश नागवंशी जी के ऊपर प्राणघातक हमला किया गया था इसकी न्यायिक जांच होनी चाहिए एवं दमोह जिले के तीन अहिरवार परिवार की गोली मार के हत्या की गई इसकी भी न्यायिक जांच हो एवं अन्याय अत्याचार के कारण पूरे प्रदेश में गांव गरीब किसान पीड़ित हो रहा है। महाकौशल राष्ट्रीय पार्टी के कार्यकर्ता ज्ञापन के समय उपस्थित थे एडवोकेट नीलकमल अवधिया जिला संगठन मंत्री राजेंद्र मनकवाडे ब्लॉक अध्यक्ष बरघाट, कुंवर लाल नागेश ब्लॉक अध्यक्ष लखनादौन दुलीचंद वैद्य बरघाट राजेश राय नगर अध्यक्ष छपारा श्री राम गौतम, साबिर खान , मुनव्वर खान एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।







