4 लाख 51 हजार से अधिक परिवारों को अपना घर मिला,प्रधानमंत्री ने अपने घर की मालकिन बनी सभी महिलाओं को बधाई दी

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4 लाख 51 हजार से अधिक परिवारों को अपना घर मिला

मध्य प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अंतर्गत 4 लाख 51 हजार से अधिक परिवारों को अपना घर मिला, श्री मोदी ने कहा–प्रधानमंत्री आवास योजना सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण का साधन बन गई है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज मध्‍य प्रदेश के सतना में वर्चुअल माध्‍यम से गृह प्रवेशम कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस अवसर पर उन्‍होंने कहा कि आज का दिन गृह प्रवेश के लिए बहुत शुभ है।

प्रधानमंत्री ने आज अपने घर की मालकिन बनी सभी महिलाओं को बधाई दी।

बैतूल में

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से गरीबों का अपने घर का सपना हुआ पूरा- सांसद श्री डीडी उइके
———————————————————-
धनतेरस के शुभ अवसर पर जिले में 5193 आवासों में हितग्राहियों का हुआ गृह प्रवेश
—————————————————-
सांसद ने सभी को सुखी एवं समृद्ध जीवन की दी शुभकामनाएं
—————————————————-
सांसद श्री डीडी उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से गरीबों का अपने घर का सपना पूरा हुआ है। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना ने तहत पूरे प्रदेश में लगभग 4.51 लाख हितग्राहियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर गृह प्रवेश कराया गया है, जिसमें बैतूल जिले के 5193 हितग्राही शामिल हैं। इस योजना से लाभान्वित हितग्राहियों को नवआवास के साथ सुखी-समृद्ध जीवन की शुभकामनाएं। श्री उइके शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत आयोजित गृह प्रवेशम् कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेन्द्र कुंभारे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान सांसद श्री उइके एवं अतिथियों द्वारा प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के हितग्राहियों को गुलदस्ता भेंट कर नवीन गृह में प्रवेश की शुभकामनाएं भी दी गईं।

इस दौरान सतना जिले में आयोजित प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के राज्य स्तरीय गृह प्रवेशम् कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रदेश के 4.51 लाख हितग्राहियों को वर्चुअली गृह प्रवेश करवाया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा संबोधित किया गया। इस वर्चुअल कार्यक्रम का अतिथियों एवं हितग्राहियों द्वारा अवलोकन किया गया।

इस दौरान जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी श्री एमडी डहरवाल ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के प्रारंभ से अब तक कुल प्राप्त भौतिक लक्ष्य 70983 में से 54506 आवासों को पूर्ण कराया गया है एवं शेष आवास प्रगतिरत हैं।