कल बैतूल जिले में 112 गांवों में लगेंगे शिविर, समस्याओं का होगा निराकरण, योजनाओं का मिलेगा लाभ

#मुख्यमंत्री_जन_सेवा_अभियान
14 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में 112 स्थानों पर आयोजित होंगे द्वितीय चरण के शिविर
——————————————–
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान (17 सितंबर से 31 अक्टूबर) के अंतर्गत विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से शत प्रतिशत पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए द्वितीय चरण में 14 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में 112 स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में प्रथम चरण में चयनित पात्र हितग्राहियों को स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हितलाभ का वितरण किया जाएगा। शिविरों के आयोजन हेतु क्लस्टर बनाकर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत बैतूल अंतर्गत ग्राम पंचायत देवगांव, हिवरखेड़ी, डहरगांव, महदगांव, कढ़ाई, जामठी, बघवाड़, बरसाली, मिलानपुर, बडोरा, सेहरा, खड़ला, रेड़वा एवं ग्राम पंचायत थावड़ी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत शाहपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चिखलीरैयत, केसिया, बीजादेही, काजली, कुण्डी, कोटमी, कछार एवं ग्राम पंचायत बानाबेहड़ा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत चिचोली अंतर्गत ग्राम पंचायत चूडिय़ा, हरदू, खपरिया, बल्लौर, टोकरा, झिरियाडोह, चूनाहजूरी एवं ग्राम पंचायत चूनागोसाई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी अंतर्गत ग्राम पंचायत दूधावानी, फूलगोहान, डोलीढाना, मेंढापानी, बंजारीढाल, खापा, कुही, रानीपुर, छूरी एवं ग्राम पंचायत सीताकामथ में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत मुलताई अंतर्गत ग्राम पंचायत खडक़वार, खैरवानी, महतपुर, बरई, साबड़ी, कान्हाखापा, मोही, सेमझिरा, सिपावा, भैसादंड, चौथिया एवं ग्राम पंचायत जामगांव में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत आमला अंतर्गत ग्राम पंचायत अंधारिया, ससाबड़, जंबाड़ीखुर्द,
रानीडोंगरी, बोरीखुर्द, खापाखतेड़ा, कमलेश्वरा, खांडेपिपरिया, बाबरबोह, राजेगांव, बिसखान एवं ग्राम पंचायत मोरखा में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत प्रभातपट्टन अंतर्गत ग्राम पंचायत रगडग़ांव, वलनी, चकोरा, सांईखेड़ाखुर्द, इटावा, माजरी, बलेगांव, आष्टा, बघोड़ा, रायआमला, प्रभातपट्टन, पाबल, खंबारा एवं ग्राम पंचायत निम्बोटी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत आठनेर अंतर्गत ग्राम पंचायत धनोरी, गुजरमाल, पानबेहरा, मोरूढाना, रजोला, देहगुड़, वडाली, मेंढाछिंदवाड़, बेलकुण्ड, अंधेरबाबड़ी, सावंगी एवं ग्राम पंचायत धामोरी में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत भीमपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत देसली, बाटलाखुर्द, खैरा, डोडाजाम, काबरा, गुरूवा, आदर्शधनोरा, कुण्डबकाजन, बेला, खामापुर, रंभा एवं ग्राम पंचायत चांदू में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

जनपद पंचायत भैंसदेही अंतर्गत ग्राम पंचायत टेमुरनी, बोरगांव, पिपलनाकलां, खोमई, धार, कोरडी, निपान्या, पिपरिया, काटोल एवं ग्राम पंचायत नवापुर में शिविर आयोजित किए जाएंगे।

13 अक्टूबर को ग्रामीण क्षेत्रों में 111 स्थानों पर शिविर आयोजित हुए
—————————————————————–
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत 13 अक्टूबर गुरूवार को ग्रामीण क्षेत्रों में 111 स्थानों पर द्वितीय चरण के शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में पात्र हितग्राहियों को संबंधित योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए।