दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में ट्रांसजेंडरों के मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की सिफारिश

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में ट्रांसजेंडरों के लिए मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की सिफारिश की है। दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की सुविधा के प्रावधान के संबंध में जानकारी मांगी थी। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग द्वारा आयोग को सूचित किया गया था कि दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बाद आयोग ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग, दिल्ली सरकार को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त सेक्स रिअसाइनमेंट सर्जरी की सुविधा शुरू करने की सिफारिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.