कांग्रेस विधायकों द्वारा ट्रेन में की गई बदतमीजी की घटना पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कड़ा रुख

कांग्रेस के विधायक शराब के नशे में एक बहन के साथ अभद्रता करते हैं, ये दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। ‘लड़की हूँ लड़ सकती हूँ’ कि बात कहने वाली प्रियंका गांधी बतायें कि इन विधायकों पर कांग्रेस क्या कार्रवाई करेगी ? – प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा

चलती ट्रेन में महिला यात्री के साथ बदतमीजी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, इस मामलें में बदतमीजी करने वाले कांग्रेस के दो विधायक है, रेवांचल एक्सप्रेस में सफर कर रही महिला ने विधायक सिद्धार्थ सिंह कुशवाहा और सुनील सराफ पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं, महिला का कहना है कि, शराब के नशे में विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और सुनील सराफ़ ने उसके साथ बदतमीजी की, महिला अकेली अपने 6 माह के बच्चे के साथ ट्रेन में सफर कर रही थी।