दुर्गा पंडालों में जाकर बनाये जा रहे कार्ड
नरसिंहपुर जिला प्रशासन के आदेश से ग्राम पंचायतों में रात्रि में भी बन रहे आयुष्मान कार्ड
बनबारी ग्राम पंचायत में दुर्गा पंडालों में जाकर बनाये जा रहे कार्ड
_________________________मूलचन्द मेधोनिया पत्रकार भोपाल मोबाइल 8878054839
_________________________
*हितग्राही के पास पहुँच कर बना रहे कार्ड और बता रहे महत्त्व*
गाडरवारा-साईंखेड़ा जनपद के अंतर्गत ग्राम पंचायत बनबारी में रोजगार सहायक संतोष अहिरवार ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश अनुसार ग्राम में प्रत्येक नागरिक के आयुष्मान कार्ड का निर्माण किया जाना है जिसके लिए रात्रि में कैंप लगाकर आयुष्मान कार्डो का निर्माण किया जा रहा है।
जिससे शासन की महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का लाभ आम आदमी को विभिन्न निजी अस्पतालों से मिल सकेगा।
उक्त कार्य में तत्परता दिखाते हुए इस समय चल रहे नवरात्रि पर्व में पंडाल पंडाल जाकर भी लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं।
इस तरह से यह प्रथम नवाचार कहा जा सकता है कि जहां लोगों को शासन की योजनाओं के लिए लगने वाले दस्तावेजों का निर्माण उनकी सुविधा अनुसार उनके पास जाकर किया जा रहा है।
बनवारी ग्राम पंचायत की इस अनुकरणीय पहल का सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।
साथ ही ग्राम पंचायत के सचिव आशाराम रजक द्वारा लोगों को आयुष्मान कार्ड से संबंधित लाभ बताए जा रहे हैं ।
जिला प्रशासन में जिला कलेक्टर रोहित सिंह,जिला पंचायत सीईओ संजय सोनवडे,एसडीएम गाडरवारा सृष्टि जयंत देशमुख,जनपद पंचायत साईंखेड़ा सीईओ आयुष अग्रवाल,नोडल आयुष्मान कार्ड संत लाल डेहरिया आदि सभी के मार्गदर्शन में इस तरह से कार्य किया जा रहा है।
जिसकी आम जनमानस में चर्चा और प्रशंसा हो रही है।







