मुख्यमंत्री ने मंच पर किया अधिकारी को सस्पेंड

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आज डिंडोरी में आयोजित मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम मैं आई शिकायत पर डी एस यू टीकाराम अहिरवार को मंच से ही सस्पेंड कर दिया मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि इस योजना के तहत लोगों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर सुनी जाए और उनका तत्काल समाधान किया जाए डिंडोरी जिले के ग्राम जोगी टिकरिया में आज शिविर आयोजित किया गया मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और जिम्मेदार अधिकारियों से मंच से ही पूछताछ शुरू की ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि उज्जवला योजना के तहत कार्ड नहीं बनाए गए हैं अधिकारी के दिए गए जवाब से मुख्यमंत्री संतुष्ट नहीं हुए और उन्होंने मंच से ही डी एस ओ टीकाराम अहिरवार को सस्पेंड करने का आदेश सुना दिया