कैप्‍टन अमरिन्‍दर सिंह भाजपा में शामिल, उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भाजपा में विलय

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह कल नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उनकी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का भी भाजपा में विलय हो गया है। अमरिंदर सिंह के साथ लोकसभा के पूर्व सांसद अमरीक सिंह अलीवाल, पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष अजायब सिंह भट्टी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं।
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्‍ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अमरिंदर सिंह के भाजपा में शामिल होने से, पंजाब में पार्टी का आधार मजबूत होगा।
कैप्‍टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि पार्टी के विलय का फैसला पंजाब के हित को ध्यान में रखकर लिया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.