Shamil पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सात विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल

गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत और कांग्रेस के सात विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल

गोवा में कांग्रेस के 11 में से 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत, पूर्व मंत्री माइकल लोबो और अन्य कांग्रेस विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। कांग्रेस के बागी विधायकों ने पार्टी विधायक दल की बैठक की और भाजपा में विलय का पत्र सौंपा।
कांग्रेस से अलग होने वाले आठ विधायकों की संख्‍या दो तिहाई बनती है, जिसकी वजह से वे दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्य करार देने से बच सकते हैं। माइकल लोबो ने कहा कि यह कदम कांग्रेस छोडो और बीजेपी को जोड़ो है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.