अंकिता सिंह को न्याय दिलाने को निकाला कैंडल मार्च

आशीष पेंढारकर 

वृंदावन। झारखंड में छात्रा अंकिता सिंह की मौत के बाद से जगह-जगह प्रदर्शन कर उसे न्याय दिलाए जाने की मांग की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को धर्म नगरी वृंदावन में कैंडल मार्च निकाला गया। हिंदूवादी संगठनों द्वारा निकाले गए कैंडल मार्च में शामिल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में दुःख के साथ ही आक्रोश भी दिखाई दे रहा था। ये लोग जहां ठाकुरजी से अंकिता सिंह की आत्मशांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे। वहीं हत्यारों को मौत की सजा के साथ ही झारखंड सरकार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

 

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.