स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

हरियाणा की अंतिम पंघल अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं

हरियाणा की 17 वर्षीय अंतिम पंघल बुलगारिया के सोफिया में अंडर-20 विश्‍व कुश्‍ती चैंपियनशिप में स्‍वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बन गई हैं। उन्‍होंने 53 किलोग्राम वर्ग में कजाख्स्‍तान की एटलिन शागायेवा को आठ-शून्‍य से हराया। भारत के लिए यह स्‍वर्ण पदक ऐतिहासिक है क्‍योंकि भारत को अंडर-20 विश्‍व चैंपियनशिप की महिला कुश्‍ती में अभी तक कोई स्‍वर्ण पदक नहीं मिला था। अंतिम पंघल हरियाणा में हिसार जिले के भगाना गांव की निवासी हैं। सोनम मलिक ने 62 किलोग्राम और प्रियंका ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक जीता।

Leave A Reply

Your email address will not be published.