भू-स्खलन और बाढ़ में 22 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में भू-स्खलन और बाढ़ में 22 लोगों की मौत

हिमाचल प्रदेश में तेज वर्षा के बाद भूस्‍खलन और बाढ़ से 22 लोगों को मौत हो गई है। वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 12 लोग घायल हुए हैं और छह लापता हैं। कांगड़ा जिले में चक्‍की रेल पुल कल बाढ़ में ध्‍वस्‍त हो गया। राज्‍य आपदा प्रबंधन विभाग के निदेशक सुदेश कुमार मोक्‍ता ने आकाशवाणी समाचार से बातचीत में कहा कि मंडी, कांगड़ा और चंबा जिलों पर सर्वाधिक असर पड़ा है और जान-माल का नुकसान हुआ है।

राज्‍य सरकार ने संबंधित उपायुक्‍तों को पीडि़त लोगों को आश्रय उपलब्‍ध कराने का निर्देश दिया है। सभी जिलों को भूस्‍खलन और बाढ़ ग्रस्‍त क्षेत्रों में शैक्षिक संस्‍थाएं बंद रखने तथा स्‍कूलों और सामुदायिक केन्‍द्रों में राहत शिविर चलाने का निर्देश दिया गया है।

मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने उपायुक्‍तों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्‍यम से बातचीत की और स्थिति की समीक्षा की। उन्‍होंने आपदा ग्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव अभियान चलाने का निर्देश दिया।