मूसलाधार वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत और आठ लापता

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मूसलाधार वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत और आठ लापता

हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में मूसलाधार वर्षा से जुड़ी घटनाओं में 16 लोगों की मौत हो गई और आठ लोग लापता हैं। मंडी, कांगड़ा और चंबा जिले वर्षा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। इन जिलों में सबसे ज्यादा जान-माल का नुकसान हुआ है। राज्य सरकार ने संबंधित उपायुक्तों को शिविरों में प्रभावित लोगों को आश्रय प्रदान करने का निर्देश दिया है। सभी जिलों को भूस्खलन और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। प्रभावित लोगों को अस्थायी आवास प्रदान करने के लिए स्कूलों और सामुदायिक केंद्रों में शिविर लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.