Campaign : *पिपरी के हर घर पहुंचा तिरंगा अभियान*

शासन के निर्देशानुसार “हर घर तिरंगा अभियान “अंतर्गत एवम आजादी अमृत महोत्सव के उपलक्ष में महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में आजादी अमृत महोत्सव प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे द्वारा आज महाविद्यालय से तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई जो महाविद्यालय से चलकर ग्राम पिपरी पहुंची घर घर जाकर लोगों से *हर घर तिरंगा* *अभियान** की बारे में जानकारी प्रदान की और उन सभी से आह्वान किया कि 13 से 15 अगस्त के बीच सभी लोग अपने घरों में तिरंगा फहराये आजादी अमृत महोत्सव प्रभारी प्रो हेमन्त निरापुरे ने ग्राम वासियों से अपील की और कहा कि जिस तरह हम दीपावली, होली धूमधाम एवं उत्साह से मनाते उससे भी ज्यादा उत्साह एवं धूमधाम से हमारे राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस को मनाना चाहिए l रैली के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सिसोदिया एवं इतिहास के प्रो डॉ साहेबराव झरबडे द्वारा तिरंगे के जय घोष के नारों के साथ छात्रों का उत्साह बढ़ाया वहीं डॉ अजय चौबे एवं महिला विंग अधिकारी डॉ यासमीन जिया द्वारा विजयि विश्व तिरंगा प्यारा गीत के द्वारा छात्रों में जोश भरा रैली का नेतृत्व जतिन प्रजापति एवं दीपक साहू द्वारा किया गया रैली में रैली में गरिमा दीपक आयुष प्रथम अभिषेक धुर्वे मोहित यतीराम रोहित योगेश कविता अमन सागर यशोदा उर्मिला सृष्टि जायसवाल अमृता मालती सहित बड़ी संख्या में छात्र एवं महाविद्यालय स्टाफ से प्रो राकेश सिसोदिया डॉ दामोदर झारे , डॉ अनामिका वर्मा , पियूष राठौर रामभगत यादव सहित समस्त लोग उपस्थित रहे l







