लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल बागडोना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया संविधान दिवस

 

बागडोना। लिटिल फ्लावर कॉन्वेंट स्कूल बागडोना में 26 नवंबर को संविधान दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्या सिस्टर मेरी माइकल, समस्त शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं संस्था की वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती सविता पाहाड़े उपस्थित रहीं। सभी ने एक साथ भारतीय संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया तथा संविधान के प्रति निष्ठा और सम्मान बनाए रखने की शपथ ली।

इस अवसर पर विद्यार्थियों को भारतीय संविधान के महत्व, मौलिक अधिकारों, मौलिक कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि भारतीय संविधान हमें समानता, स्वतंत्रता, न्याय और बंधुत्व का संदेश देता है। प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह संविधान के आदर्शों का पालन करे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में संविधान के प्रति सम्मान, देशभक्ति एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.