पैरामाउंट क्लब की आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पुलिस लाइन और पैरामाउंट क्लब बने विजेता

पैरामाउंट क्लब की आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में पुलिस लाइन और पैरामाउंट क्लब बने विजेता

*स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अश्विनी कुमार मिश्रा की स्मृति में पुरस्कार प्रदान किए गए।*

अंडर-14 के फाइनल में पुलिस लाइन ने इटारसी को टाईब्रेकर में हराया, अंडर-17 में पैरामाउंट क्लब ने यंग बॉयज को दी शिकस्त

 

नर्मदापुरम। पैरामाउंट क्लब के तत्वावधान में आयोजित अंडर-14 एवं अंडर-17 आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन रोमांचक फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। प्रतियोगिता में दोनों आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया।

 

अंडर-14 वर्ग का फाइनल मुकाबला पुलिस लाइन एवं इटारसी की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक रहे इस मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें 1-1 गोल की बराबरी पर रहीं। इसके बाद हुए टाईब्रेकर में पुलिस लाइन की टीम ने इटारसी को 4-3 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव हासिल किया।

 

वहीं अंडर-17 वर्ग का फाइनल मुकाबला पैरामाउंट क्लब एवं यंग बॉयज के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला, जिसमें पैरामाउंट क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।

 

प्रतियोगिता के समापन अवसर पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव, रक्षित निरीक्षक नरेंद्र त्रिपाठी, नर्मदापुरम डिवीजनल क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अनुराग मिश्रा एवं समाजसेवी लक्ष्मण सिंह बैस ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय अश्विनी कुमार मिश्रा की स्मृति में विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

 

व्यक्तिगत पुरस्कार

 

अंडर-14 वर्ग

 

– बेस्ट स्कोरर – तहसील कुरैशी

– बेस्ट डिफेंडर – श्रेष्ठ मिश्रा

– बेस्ट मिडफील्डर – टीनू पांडे

– बेस्ट गोलकीपर – इटारसी टीम

– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – देवांश (इटारसी)

– प्लेयर ऑफ द मैच – अथर्व राजपूत

 

अंडर-17 वर्ग

 

– बेस्ट स्कोरर – राज

– बेस्ट गोलकीपर – माधव

– बेस्ट डिफेंडर – देव दिव्यांश राजपूत

– बेस्ट मिडफील्डर – आशीष

– प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – फ्रॉम परदेसी

– प्लेयर ऑफ द मैच – रुद्रांश दुबे

 

प्रतियोगिता के सफल आयोजन में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले जयदेव द्विवेदी, सिद्धांत पुरोहित, आकाश चौबे, आदित्य डोडो एवं आशुतोष वर्मा को भी सम्मानित किया गया।

 

फाइनल मुकाबलों एवं पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान राजू पांडे, अजय शर्मा, गोपाल चौरे, रविंद्र चौकसे, आलोक श्रीवास्तव, ईश्वर शर्मा, टोनी राजपूत, योगराज यादव, शंकर परदेसी, वीरेंद्र राजपूत, महेश मिश्रा, भूदेव द्विवेदी, आकाश वीके, सौरभ मालवीय, हर्षित दहाड़े, पंकज शर्मा, विमल राजपूत सहित बड़ी संख्या में फुटबॉल प्रेमी एवं खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन पैरामाउंट क्लब के प्रशिक्षक विजय पुरोहित ने किया। प्रतियोगिता ने नगर में फुटबॉल खेल के प्रति उत्साह और युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का सराहनीय कार्य किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.