तीरंदाजी में राष्ट्रीय स्तर पर चयनित 5 छात्राओं का रानी अवंती स्कूल द्वारा सम्मान किया गया।

 

तीरंदाजी में इटारसी शहर के लिए राष्ट्रीय उपलब्धि का एक नया स्वर्णिम इतिहास दर्ज हुआ।

इटारसी: अंडर-19 एवं अंडर-17 तीरंदाजी प्रतियोगिता के राज्य स्तरीय मुकाबले में राष्ट्रीय स्तर के लिए पाँच छात्रायें चयनित हुई हैं। जो की पुरानी इटारसी स्थित रानी अवंती हायर सेकेंडरी स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रायें हैं जिन्होंने इटारसी शहर के लिए

एक नया गौरवपूर्ण इतिहास लिख दिया है। इस स्वर्णिम उपलब्धि पर स्कूल की ओर से गौरव सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल प्राचार्य ने इन पाँचों प्रतिभाशाली छात्राओं आशु जायसवाल, प्रेरणा मालवीय, निकिता घोसी, रिया नरवरे, निशा अहिरवार को ट्रॉफी, गोल्ड मेडल एवं उपवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान छात्रों के माता-पिता पालकों को भी उपवस्त्र से सम्मानित किया गया जिनमें संजय कुमार मालवीय, प्रतिमा देवी जायसवाल, अनीता नरवरे, भागवती अहिरवार, सुलोचना घोषी शामिल रहे । इस अवसर पर छात्राओं ने विद्यार्थियों से खेलकूद संबंधी संवाद भी किया

जिसमें उन्होंने बताया कि आप लोग भी एक अच्छे खिलाड़ी बन सकते हैं उसके लिए आपको नियमित कड़ी मेहनत, लगन, आत्मविश्वास एवं अनुशासन को अपनाकर आगे बढ़ना होगा। अपनी सफलता पर इन छात्राओं ने स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा एवं इटारसी नोडल खेल प्रशिक्षक अश्वनी मालवीय का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था समन्वयक देवेंद्र कुमार चौरे, अंकिता चौधरी, कंचना खंडारे, सरिता सोनोने, कार्तिक प्रजापति, डॉली सारवान, अंजलि चौरे, सपना हनोतिया, उपासना सारवान, पुष्पा चौरे उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.